कानपुर नगर

 

पूर्व मंत्री सतीश पाल के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

 

बर्रा स्थित आवास में युवकों को बंधक बनाकर की थी मारपीट

 

इटावा निवासी अनूप ने जमीन के नाम धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप

 

पूर्व मंत्री ने 45 लाख रुपये लेकर नहीं की जमीन की लिखापढ़ी, जमीन भी थी विवादित

 

रुपए वापस देने के नाम पर घर बुलाकर बंधक बनाकर की पिटाई

 

बर्रा थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की कर रही पड़ताल।

 

डीसीपी साऊथ के आदेश पर दर्ज किया गया मुकदमा।

 

जानकारी के मुताबिक अतुल गुप्ता, मनोज कुमार व कमलेश ने झींझक में सतीश पाल से 45 लाख रुपए में 6 बीघा जमीन खरीदी थी।

 

पीड़ित का आरोप है कि बाद में जानकारी हुई कि जमीन विवादित है जिसके बाद हम लोगों ने सतीश पाल से अपना पैसा वापस करने को कहा तो उन्होने आज कल पैसे देने को कहा जो अभी तक नही मिला। आज पैसे देने के नाम पर हमे अपने घर बुलाया छेदी सिंह का पुरवा में उनके निवास पर पहुंचा तो वो सतीश पाल व दिनकर पाल व रामनरेश व अन्य 10 लोग ने मिलकर घर में बन्द करके हम तीनो के साथ डंडा व सब्बल सरिया से बहुत मारा पीटा जिससे हमे गम्भीर चोटे आयी है व मेरा फोन भी तोड़ दिया व धमकी दी कि अगर थाने गया तो तुझे जान से मारने की धमकी भी दी।

 

वही पूरे मामले पर जेसीपी पर कहना है कि सतीश पाल के खिलाफ एक तहरीर थाने में आई थी जिसमें बताया गया है कि सरकारी जमीन को बेचने के नाम पर रुपए लिए गए है और जब वापस मांगे तो उनके द्वारा बंधक बनाकर पिटाई की गई ही। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *