दिनांक 02:12:2025
*विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर रथ सपा कार्यालय नवीन मार्केट से सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने लाल झंडी दिखाकर पांचो विधानसभा क्षेत्र में रवाना किया*
*पीडीए प्रहरी गणना फॉर्म जमा कराएं अन्यथा नाम कट जाएगा* – *फजल महमूद*
कानपुर मंगलवार
विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर रथ सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने नवीन मार्केट परेड से दिन में 3:00 बजे महानगर के पांचो विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना किया जिसमें एस आई आर फॉर्म जमा भरने व जमा करने का माइक तथा टीवी से ऐलान कर जागरूकता अभियान चलाया। उक्त अवसर पर गोविंद नगर आर्य नगर सीसामऊ छावनी किदवई नगर के बीएलए ने काफी संख्या में उपस्थित होकर रथ को विदा किया।
सपा अध्यक्ष फजल महमूद ने संबोधन में कहां की सभी बीएलए फॉर्म जमा करने में लापरवाही ना करें क्योंकि पांचो क्षेत्र में तीन लाख से अधिक मतदाता शिफ्टेड,मृतक तथा लापरवाही के कारण मत से वंचित होने की कगार पर खड़े हैं इसलिए एसआईआर के लिए परिवारों में जाकर संपर्क कर अगुवाई कर कोई मतदाता फॉर्म भरने से छूट न जाए
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन,राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.नीतेंद्र सिंह,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,नंदलाल जयसवाल,परमवीर सिंह गंभीर,सत्यनरायन गहरवार,आंनद शुक्ला,महेन्द्र सिह,शादाब आलम,इशरत इराकी,राजेंद्र जयसवाल,गुड्डू यादव,संजय अधिकारी,पंकज दूबे,रामा यादव आदि लोग मौजूद रहे।।
