*दिनांक 03-12-2025*

 

*समाजवादी पार्टी महानगर ने जिलाधीश को एस.आई.आर. की समस्याओं को लेकर महानगर के पांचो विधानसभा क्षेत्रों के हजारों मतदाताओं से गणना प्रपत्र नहीं भरवाये जाने पर तथा परिवारों को विशेष गहन पुनरीक्षण फार्म न मिलने पर ज्ञापन सौंपा।*

 

*-हाजी फ़ज़ल महमूद*

 

कानपुर बुधवार

समाजवादी पार्टी महानगर के पदाधिकारी एवं फ्रंटल नेताओं ने सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद के नेतृत्व में दिन के 12:00 बजे कोर्ट कंपाउंड कचहरी में एस.आई.आर. की समस्याओं को लेकर कानपुर जिलाधीश प्रतिनिधि ए,सी,एम चतुर्थ ज्वाला प्रसाद को ज्ञापन सौप कर बताया कि हजारों की संख्या में मतदाताओं को शिफ्टेड अब्सेंट तथा मृतक में डाल दिया गया है क्योंकि उनके गहन समीक्षा ना होने के कारण मतदाताओं को एस.आई.आर. से वंचित होने की आशंका बढ़ गई है जिस सपा ने गंभीरता से लिया है ज्ञापन में अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर. के तहत गोविन्द नगर, आर्य नगर, सीसामऊ, किदवई नगर, कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्रों में कई मतदाताओं के आवास पर फॉर्म नहीं पहुंचे हैं तथा गोविन्द नगर में 35,000 से अधिक तथा सीसामऊ में 32,000 के आस-पास आर्य नगर में 28,000, किदवई नगर में 52,000 तथा कैण्ट में 60,500 से अधिक मतदाताओं को सिफ्टेड, अपसेन्ट तथा मृतक में डाल दिया गया जिससे आशंका है कि इतनी बड़ी संख्या में मतदाता एस.आई.आर. से वंचित हो जाएंगे।

​अस्तु आपसे अनुरोध के साथ सपा मांग करती है कि जहां-जहां फॉर्म नहीं पहुंचे हैं वहां फॉर्म बी.एल.ओ. द्वारा वितरित कराये जाए और भारी संख्या में मतदाताओं का नाम अपसेन्ट, सिफ्टेड मृतक में जो डाल दिया गया उस तथ्यों के साथ बी.एल.ओ. द्वारा पुनः सत्यापन करा ले सपा के बी. एल. ए. पूरा सहयोग फार्म जमा कराने में कर रहे हैं और उपरोक्त सत्यापन में भी करेंगे किसी के साथ अन्याय न हो ऐसी अपेक्षा की जाती है।

​सपा आपसे यह भी अनुरोध करती है कि एस.आई.आर. अभियान को सहजता से पूरा करने में बी.एल.ओ. की कठिनाइयों पर सहृदयता से ध्यान देना होगा क्योंकि 07 दिन के अन्दर का समय क्या पर्याप्त है और उसमें बी.एल.ओ. का क्या भार कम हो जाएगा उसकी परेशानी पर ध्यान देकर इस अभियान में पारदर्शिता के साथ अन्याय पर निगाहें रखी जाए।

 

ज्ञापन देने वालो मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह सेंगर बंटी,राम गोपाल पुरी,नंदलाल जयसवाल,सत्यनारायण गहरवार,महेन्द्र सिह,दीपक खोटे,शादाब आलम,राजेंद्र जयसवाल,इशरत इराकी,मोनू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *