
आज 3 दिसंबर
*भारतीय जनता पार्टी शत प्रतिशत न्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त करने वाले बी एल ओ,बी एल ए 2 व बूथ अध्यक्ष को सम्मानित करेगी।*
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने आज कहा कि एस आई आर अभियान में जिन बूथो पर शत प्रतिशत न्यूमरेशन फॉर्म जमा होगे उन बूथों के बी एल ओ,बी,एल,ए, 2 व बूथ अध्यक्ष को पार्टी सम्मानित करेगी ।भाजपा अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कानपुर उत्तर जिले के अधिकांश बूथों के बी एल ओ उत्कृष्ट कार्य कर रहे और भाजपा के बी एल ए 2 व बूथ अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ एस आई आर अभियान पर काम कर रहे जिन बूथों पर कुछ कमी रह रही उन बूथों पर मै स्वयं औचक निरीक्षण कर रहा हु।और वार रूम के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा के बूथों की रिपोर्टिंग प्राप्त कर रहा हु पार्टी ने एस आई आर अभियान के प्रारंभ होते ही एक केंद्रीय वार रूम और प्रत्येक विधानसभा में वार रूम स्थापित कर दिया था
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि आज जिला अध्यक्ष ने आर्य नगर विधान सभा के 95,96,105,106 बूथों का निरीक्षण किया और ऐसे दुकानदारों की दुकानों पर गए जो पहले आर्य नगर विधान सभा के किसी वार्ड से मतदाता थे और अब आर्यनगर विधानसभा के किसी अन्य वार्ड या दूसरी विधानसभा में रहने लगे है और अभी तक निर्णय नहीं कर पा रहे की वो कहा से मतदाता बने ऐसे दुकानदारों से जिला अध्यक्ष ने आग्रह किया कि आप देश के वास्तविक मतदाता है और वर्तमान में आप जहां रह रहे वहां से ही मतदाता बने पर अपना न्यूमरेशन फॉर्म अति शीघ्र जमा कर दे जिससे एस आई आर अभियान को गति प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में रोहित साहू,योगेश पांडे,पार्षद विकास जायसवाल,सुनीता गौड़,सुरेश गुप्ता यश जायसवाल,अभिषेक दीक्षित रहे
