*कानपुर ब्रेकिंग*
*कानपुर के हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस रोड पर रोजाना सजती है शराबियों की महफिल।*
हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र की चौकी हरबंस मोहाल से मात्र 50 मीटर दूर पर एक्सप्रेस रोड पर बने अंग्रेजी शराब की दुकान पर रोजाना सजती है महफ़िल।
रोड पर खड़े होकर पी जाती हैं शराब। शराबियों को पुलिस का नहीं है खौफ। सरकार के आदेश को भी मानते दुकानदार। रात्रि 10:00 बजे अंग्रेजी शराब का ठेका बंद होने के बाद भी शटर के नीचे से बेची जाती है शराब।
हरबंस मोहाल चौकी के अंतर्गत अधिकतर ठेके हैं सभी में रात्रि को 10:00 बजे के बाद अवैध रूप से शराब बेची जा रही है इसके साथ-साथ चौकी के सामने मोड पर ही एक महिला अवैध रूप से शराब की बिक्री 10:00 बजे के बाद से करने लगती है
