अतिक्रमण मुक्त करने के लिये बुद्धिजीवियों मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
कानपुर-कमिश्नरेट कानपुर पुलिस के यातायात विभाग व नगर निगम की अवैध वसूली के चलते कानपुर नगर जाम से जूझ रहा है हालात इतने खराब हैं की पैदल यात्रियों को चलने के लिए फुटपाथ तक नहीं बचा है कानपुर नगर में अनगिनत तादाद में बढ़ रही ई रिक्शा व ऑटो की संख्या कहीं ना कहीं न केवल जाम को बढ़ा रही है बल्कि अब नागरिकों के लिए भी समस्या उत्पन्न कर रही है,परंतु राजस्व वसूली के चक्कर में परिवहन विभाग कमिश्नरेट पुलिस वह नगर प्रशासन इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा बल्कि नागरिकों की समस्याओं को और विस्तृत करने के लिए यातायात पुलिस ने सैकड़ो मीटर तक के मोड बंद कर दिए हैं जिससे एक ही मोड पर पूरा यातायात हो जाता है व जाम लगता है आम आदमी परेशान हो रहा है पेट्रोल व समय की बर्बादी हो रही है लेकिन नगर प्रशासन यातायात पुलिस नगर निगम किसी को इसकी कोई चिंता नहीं है।इसी समस्या को लेकर आज नगर के अधिवक्ताओं व पत्रकारों ने मिलकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन प्रेषित कर अभिलंब हस्तक्षेप कर नगर के फुटपाथों को व अवैध अतिक्रमण जो दुकानदार आदि द्वारा सड़क घेर ली गई है एवम रोड पर ही गाड़ी खड़ी करवाने के लिए ज्ञापन देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में ।मुख्य रूप से विनोद यादव एडवोकेट,अरुण मेहता एडवोकेट,प्रमोद सिंह भदोरिया एडवोकेट,सुधीर शर्मा एडवोकेट,शिवम शर्मा एडवोकेट,सहित वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी दीक्षित,मुकीम कुरेशी व दीपेंद्र आदि लोग शामिल हुए।
