अधिवक्ताओं ने कचहरी में मनाया डॉ भीम राव आंबेडकर परि निर्वाण दिवस

 

 

 

अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति द्वारा कचहरी के पुराने देहात न्यायालय परिसर में बने कमर्शियल कोर्ट के सामने संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर का महा परि निर्वाण दिवस मनाया ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि डॉ भीम राव आंबेडकर समानता और समरसता की प्रतिमूर्ति थे और जीवन पर्यन्त निर्धनों शोषितों वंचितों पिछड़ों दलितों और अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों की सामाजिक समरसता को प्रयासरत रहे।

इस अवसर पर संविधान के प्रति समर्पित और न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए कार्य करने वाले अधिवक्ताओं राम बहल विद्यार्थी भानू प्रताप द्विवेदी शैलेश त्रिवेदी विजय

कुमार जगत ठाकुर अखिलेश कुमार आनंद गौतम राजेंद्र शुक्ला बुध सिंह संजीव कपूर शिवम गंगवार पूजा गुप्ता का पटका पहना अभिनंदन किया गया।

राम बहल विद्यार्थी ने कहा कि हम अंबेडकर के आदर्शो और सिद्धांतों पर चलकर समाज को नित नई ऊंचाइयों की ओर ले जा सकते है ।

संचालक राजेश तिवारी ने डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्शो और सिद्धांतों पर चलकर अधिवक्ता पेंशन योजना एवम् अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों के लिए अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा लागू करने या आयुष्मान योजना से जुड़वाने तक संघर्ष का संकल्प कराते हुए उपस्थित सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।अंत में सभी ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर डा अंबेडकर को नमन किया ।प्रमुख रूप से राजेश द्विवेदी प्रशांत शुक्ला अनूप गुप्ता अमित कुमार राजुल श्रीवास्तव राजा दीक्षित शाहिद जमाल आयुष शुक्ला वीर जोशी साजिद खान प्रियम जोशी के के यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *