
आज 6 दिसंबर
*भाजपा हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए संकल्पित है ।अनूप गुप्ता*
आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी एमएलसी अनूप गुप्ता ने जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित व विधायक नीलिमा कटियार के साथ कल्याणपुर विधानसभा के तिलक नगर मंडल के बूथ संख्या 248, व 249 का एस आई आर अभियान को लेकर औचक निरीक्षण किया।और बी एल ओ से न्यूमरेशन फॉर्म जमा होने की स्थितियों पर बात की और वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से बी एल ओ को पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिया इसके बाद गीता नगर मंडल के बूथ संख्या 170 से 174 तक का औचक निरक्षण किया।और अभियान की प्रगति पर संतोष जताते हुए बी एल ओ और सुपरवाइजर को सम्मानित भी किया।इस अवसर पर जन्मेजय सिंह अवधेश सोनकर ब्रजनन्दन दुबे सत्यम गुप्ता,अश्वनी गौतम,द्वारिका सिंह,देवनाथ मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।
इसके बाद बाबा साहब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश के महामंत्री व एमएलसी श्री अनूप गुप्ता ने व जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कंपनी बाग चौराहे पर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वह दीपक जलाकर उनको नमन किया।इस इस अवसर पर अनूप गुप्ता ने कहा की बाबा साहब ने भारत को ऐसा संविधान दिया जो सामान्य स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है उन्होंने संविधान के द्वारा सुनिश्चित किया की भारत के हर नागरिक को उसका मौलिक अधिकार मिले और कानून के समक्ष सभी समान हो।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा की बाबा साहेब का जीवन हम सबको संविधान के राज वाला एक न्यायपूर्ण,समान और भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि इसके बाद जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्षों,मंडल प्रभारियों व अभियान से जुड़े संयोजकों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हैं अनूप गुप्ता ने कहा की कार्यकर्ता घर-घर कुंडी खड़काके फर्जी मतदाताओं, घुसपैठियों रोहिंग्यो को चिन्हित कर बीएलओ व पार्टी को सूचित करें और ऐसे बूथों को चिन्हित करने का भी निर्देश दिया जहां पर 75% से कम न्यूमरेशन फॉर्म जमा हुए हैं इन बूथों पर पहुंचकर लोगों से संपर्क कर उनके फार्म जमा करवाए उन्होंने यह भी कहा कि 16 दिसंबर को ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 17 दिसंबर से 17 जनवरी तक मतदाता बनने में छूटे हुए लोगों वह नव मतदाताओं जिनकी उम्र 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की पूर्ण हो रही है उनको ढूंढ कर उनका फॉर्म 6 भरवा कर मतदाता बनाएं।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा की यह अभियान देश के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान है या देश की तकदीर और तस्वीर बदलने वाला अभियान है हम सबको इस अभियान में अपना शत प्रतिशत योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी है।
