*आज दिनांक-06.12.2025 को श्रीमान् अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री आशुतोष कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती अंजली विश्वकर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री आशुतोष कुमार सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज की उपस्थिति में थाना कोतवाली की नवनिर्मित मॉडर्न किचन एवं महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। यह पहल पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं महिलाओं की सुरक्षा-सेवा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।*
2025-12-07
