कानपुर
जाजमऊ थाना क्षेत्र के टेनरी में भीषण आग, फायर टीमें लगी काबू पाने में
कानपुर। थाना जाजमऊ क्षेत्र के पुरानी चुंगी स्थित यूनिवर्सल टेनरी में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। घटना स्प्रे डिपार्टमेंट में हुई, जहां काम चल रहा था। अचानक अज्ञात कारणों से आग की लपटें फैल गईं।घटना के तुरंत बाद टेनरी के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए और करीब एक घंटे तक अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। हालांकि, आग तेजी से फैलती देख अंततः फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की तीन गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायरमैन लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
अभी आग लगने के सही कारणों की जानकारी नहीं मिली है। आग से हुई क्षति का अभी आकलन नहीं हो पाया है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच में जुटी हुई है।
