जश्ने विलादत फातिमा ज़हरा पर बड़ी कर्बला में हुआ कंबल वितरण

 

 

 

हर साल की तरह इस साल भी रसूले अकरम हज़रत मुहम्मद साहब की बेटी जनाब फातिमा ज़हरा की विलादत के मौके पर ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट की तरफ से बड़ी कर्बला नवाबगंज में नज़्र नियाज़ व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर महासचिव नायाब आलम ने बताया कि आज का दिन बेहद खुशी का दिन है, आज रसूले अकरम के घर बेटी की विलादत हुई थी उन्होंने कहा की बेटियां अल्लाह की रहमत होती हैं और रसूल की बेटी उनके लिए रहमत बनकर आई जो पूरी दुनिया के लिए रहमत हैं रसूले अकरम ने अपनी बेटी को सम्मान देकर दुनिया को ये सिखाया की बेटियों का सम्मान करना चाहिए आज जो बेटी बचाने की बात हो रही है उसकी शुरुआत रसूले अकरम ने की थी. उन्होंने ये तब किया था जब अरब देशों में बेटियों को जिंदा दफन करने का रिवाज था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम फातिमा ज़हरा रखा, आप जन्नत में औरतों की सरदार होंगी।आपके बेटे हसन हुसैन जन्नत में जवानों के सरदार होंगे। नायाब आलम ने बताया की आज उनकी विलादत के मौके पर बड़ी कर्बला में नज़्र दिलाई और मिठाई बांटी, उसके बाद गरीबों को कंबल का वितरण किया गया!

इस मौके पर नायाब आलम,दानिश रिज़व,मोहम्मद रज़ा,शारिब अब्बास,अबुज़र काज़मी, इंतिखाब आलम,ऐमन रिज़वी,मुंतज़िर रिज़वी, शफीक हसन, डॉक्टर ज़ुल्फिकार अली रिज़वी, मोहम्मद आकीब आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *