कानपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़
ग्वालटोली थाना पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चोरी की 2 मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल फोन बरामद
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन
एंकर:—कानपुर नगर पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है,,,,थाना ग्वालटोली पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,,,,पुलिस ने इनके पास से चोरी की 2 मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं,,,,गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से चोरी, सेंधमारी और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पूरे मामले की जानकारी दे रहे हैं,,,,अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है,,,,इसी क्रम में थाना ग्वालटोली पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,,,,बरामदगी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।।
वीओ:—कानपुर के थाना ग्वालटोली क्षेत्र की हैं,,,,जहां पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्वालटोली पुलिस और क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 05 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तारी 17 दिसंबर 2025 को देर रात की गई, जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया पूछताछ में आरोपियों ने चोरी, सेंधमारी और लूट की कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 चोरी की मोटरसाइकिल और 04 मोबाइल फोन बरामद किए हैं,पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
