दिनांक 17:12:2025

 

*नगर निगम सड़कों के गड्ढे कागज पर बंद कर रही पार्कों की जमीन गेस्ट हाउस बनाने के लिए बाहरी समितियों को दे रही*

 

*जल संस्थान पीने का पानी सप्लाई,गुणवत्ता पर ध्यान नही दे रहा*

 

*रैन बसेरों में वसूली प्रारंभ*

 

*समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर ने शहर की गंदगी के कारण भयावह स्थिति की रिपोर्ट सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी*

 

*7 जनवरी 2026 से आंदोलन की तैयारी की जाएगी*

*हाजी फजल महमूद*

 

 

कानपुर बुधवार समाजवादी पार्टी के 78 वार्डो के प्रमुख पीडीए टीम एवं संयुक्त सर्वेक्षण टीम की बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में दिन में 3:00 बजे आरंभ हुई बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि कैंट गोविंद नगर सीसामऊ आर्य नगर किदवई नगर क्षेत्र के 300 मलिन बस्तियों में पानी तथा सफाई की कोई सुविधा नहीं है इसके अलावा 78 वार्डो के क्षेत्रों नगर निगम सड़कों के गड्ढे कागजों पर भरवा है भौतिक मरम्मत व गड्ढे भरवाने में नगर निगम पीछे रही है जिसकी आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं अभी हाल में एक लड़का गड्ढे और मिट्टी के देर के कारण दुर्घटना में मर जाने से उसके परिवार में कोहराम मचा है महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी कानपुर हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि गंदगी के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है इसकी वजह से हृदय रोगियों की संख्या डॉक्टर के यहां बढ़ती जा रही है लेकिन नगर निगम की मेयर साहिबा पार्कों एवं गेस्ट हाउस के चक्कर में पड़ी हैं महानगर अध्यक्ष ने वक्तव्य में कहा कि नगर निगम स्वयं बृजेंद्र स्वरूप पार्क में गेस्ट हाउस बनाने में सक्षम है लेकिन मेयर इशारे एक निजी घराने को गेस्ट हाउस बनाने वह मालिकाना हक देकर शहर की जनता के साथ खिलवाड़ कर नगर निगम द्वारा परियोजनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही हैं महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधन में कहा कि शहर के रेन बसेरों में गरीबों को सुविधा नहीं उल्टा वसूली हो रही है जिसके कारण हजारों लोग जाड़े की रात्रि फुटपाथों पर गुजारते हैं यहां तक नगर निगम अलाव व्यवस्था से भी कन्नी काट रही है सपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सपा एस.आई.आर के बाद 7 जनवरी 2026 से आंदोलनात्मक रणनीति को अमली जामा पहनाएगी जिसकी पूरी रिपोर्ट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को भेज दी गई है।

 

बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,रजत मिश्रा,हेमंत गुप्ता,मो काजिम,मुमताज मंसूरी,अजय श्रीवास्तव,नीरज गुप्ता,तुषार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *