आज 17 दिसंबर

भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्र को व भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील बजाज को भाजपा की प्रांतीय परिषद में मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने देते हुए बताया कि डॉक्टर मिश्रा बीएनएसडी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें राष्ट्रपति एवं राज्यपाल द्वारा श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान दिया जा चुका है वह राष्ट्रीय स्वयंम सेवक संघ के प्रशिक्षित कार्यकर्ता है । वही सुनील बजाज भाजपा कानपुर उत्तर के पूर्व जिला अध्यक्ष है और वर्तमान में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष है।

 

तथा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

डॉक्टर मिश्रा व सुनील बजाज के मनोनयन पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ग्रामीण जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने बधाई दी है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *