कानपुर

 

कानपुर के काकादेव थाने में लूटकांड का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

 

कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में सवारी बनकर लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लोगों को गाड़ी में बैठाकर लंबी दूरी तक छोड़ने का झांसा देते थे और फिर उनके साथ मारपीट कर लूटपाट करते थे। इसी तरीके से 15 तारीख की रात एक शिक्षक को फर्रुखाबाद छोड़ने के बहाने कार में बैठाया गया, रास्ते में उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उनका मोबाइल, नकदी व जरूरी सामान छीन लिया गया। मामले की सूचना मिलते ही काकादेव पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। इस पूरे खुलासे में इंस्पेक्टर काकादेव राजेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई, जबकि मामले की विवेचना सब-इंस्पेक्टर कोशिंदर सिंह चंदेल द्वारा की जा रही है। एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *