कानपुर में ईडी मामले में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
कानपुर।आज कानपुर महानगर कांग्रेस और कानपुर ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला की अगुआई में कांग्रेसजन तिलक हाल से ईडी के मुद्दे पर भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए निकले पर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली चौराहे पर ही कांग्रेसजनों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।अध्यक्ष पवन गुप्ता और अध्यक्ष संदीप शुक्ला की पुलिस से तीखी झड़प हुई जिसके बाद कांग्रेसजन सड़क पर ही धरने पे बैठ गए और राम धुन गाने लगे।
पुलिस ने अध्यक्ष पवन गुप्ता से पूछा कि आप धरने से हटेंगे कैसे तो अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि या तो भाजपा कार्यालय जाने दो या तो गिरफ्तार करो।इस पर कोतवाली पुलिस ने दो बस मंगवाकर सभी कांग्रेसजनों को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भेज दिया जहां शाम को सभी को छोड़ दिया गया।
काफी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की अदालत ने यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्यवाही को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित पाया है।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला,के अलावा हरप्रकाश अग्निहोत्री,संजीव दरियाबादी,नौशाद आलम मंसूरी,अमित पांडे,इकबाल अहमद,निजामुद्दीन खान,सतीश दीक्षित,रितेश यादव,अजय श्रीवास्तव शीलू,राकेश साहू, कृपेश त्रिपाठी,प्रतिभा अटल पाल,पूजा भारद्वाज,रमाकांत मिश्रा,राजेश गौतम,संजय दीक्षित,धवल पांडे,अंकित कन्नौजिया,शिवम पटवा,संदीप मिश्रा,लल्लन अवस्थी,दिलीप शुक्ला,तुफैल अहमद,जफर शाकिर मुन्ना, मो सलमान,दीपक त्रिवेदी बल्ली,नरेंद्र चंचल, मानेश दीक्षित,सीता अग्निहोत्री,इखलाख अहमद डेविड,ममता तिवारी,रीता कठेरिया,राज लक्ष्मी,ग्रीन बाबू सोनकर,विकास सोनकर,मुकेश वाल्मीकि,चंद्रमणि मिश्रा,राम शंकर राय,बाबू राम सोनकर,विवेक पाल,कैलाश पाल,मुकेश कन्नौजिया,जितेंद्र गिरी,विजय गुप्ता,इस्लाम सिद्दीकी,प्रमोद गुप्ता,अंकित केसरवानी,गुड्डू पाल,सुरेश पाल,युवराज सिंह, आदि थे।
