कानपुर नगर मैं आज दिनांक 19.12.2025 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार, द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर विस्तृत निरीक्षण किया गया।

परेड के दौरान पुलिस बल की एकरूपता, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का आकलन करते हुए टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा वर्दी, हथियारों व अभ्यास की समीक्षा की गई।

निरीक्षण उपरांत क्वार्टर गार्ड, डायल-112 वाहन, बैरिक, परिवहन शाखा, मैस एवं शस्त्रागार का भ्रमण कर ड्यूटी प्रबंधन, साफ-सफाई, वाहन रख-रखाव, भोजन व्यवस्था व सुरक्षा मानकों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *