क्रिसमस के उपलक्ष्य में विशाल क्रिसमस रैली का आयोजन

 

 

 

 

कानपुर, कानपुर पास्टर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा क्रिसमस के उपलक्ष में विशाल किस्मत रैली का आयोजन तुलसी उपवन मोती झील कानपुर नगर में किया गया! किसमस रैली में कानपुर के मसीह समाज के लोग अपने अपने वाहनों को गुब्बारो व झंडियों से सजाकर और किसमस की झांकियों को सजाकर बच्चों को एंजेल और सेंटा क्लॉस बनाकर और किसमस की झांकियां सजाकर एवं ऊँटों को सजाकर नाचते हुए किसमस गीतों को गाकर पूरे शहर के लोगों को किसमस की शुभकामनाएं देने के लिए रैली में सम्मिलित हुए।यह रैली मोतीझील तुलसी उपवन से बेनाझाबर चौराहे से हर्ष नगर चौराहे से ईदगाह से बकरमण्डी ढाल से चुन्नीगंज चौराहे होती हुई लाल इमली, परेड, बड़े चौराहा से होते हुए काइस्ट चर्च इण्टर कालेज ग्राउण्ड तक गई। इस किसमस रैली में शहर के सभी चर्च के पासवान भी इस रैली में सम्मिलित हुए। रैली का जगह जगह पर फूलों को डालकर और रास्ते में फूलों से विशेष रूप से पासवानों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। बेनाझाबर चौराहे में पादरी राकेश मसीह और उनके साथियों ने रैली का स्वागत किया गया। बेनाझाबर चौराहे में पादरी राकेश मसीह और उनके साथियों ने रैली का स्वागत किया। हर्ष नगर चौराहे पर समाजसेवी भारतीय दलित पैंथर के प्रमुख पैंथर धनीराम बौद्ध एवं साजिद सर ने पास्टर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों को माला पहनाकर एवं उनके ऊपर फूलों की बारिश करके रैली का स्वागत किया। मसीह समाज की एकता की प्रतीक इस रैली को देखकर आसपास सभी क्षेत्रीय लोगो ने अपने हाथों को हिलाकर खुशी जाहिर की। काइस्ट चर्च के प्रिन्सिपल व तमाम लोगों ने रैली को जलपान कराया।गिल्बर्ट पादरी ए.बी. सिंह, पादरी सैमसन मसीह मिसेज हेलीना सिंह, यशराज रैली में प्रमुख रूप से ‘पादरी जितेन्द्र सिंह, पादरी संजय ऑलविन, पादरी अनिल साइलस, पादरी हनन्याय पानी पादरी प्रदीप राव, पादरी विजय गुप्ता, पादरी आनंद कुमार, पादरी डी के सागर, पादरी विजय मोहन, पादरी शिव कुमार, पादरी किशन मसीह पादरी मनोज जोसेफ, पादरी राकेश मैसी, पादरी हरि सिंह, पादरी सैमुअल के लोगों ने रैली के लिए मदद की एवं शहरवासियों ने रैली का हाथ हिलाते हुए एवं अभिवादन करते हुए स्वागत किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *