मेहरोत्रा ए न टी क्लिनिक मेंमूक बधिर बच्चों के लिए चेक अप कैम्प का आयोजन

 

 

 

कानपुर, आज लायंस क्लब आफ कानपुर गैंजज द्वारा दिनांक 19 दिसंबर 2025 को हर्ष नगर स्थित मेहरोत्रा ए न टी क्लिनिक मेंमूक बधिर बच्चों के लिए चेक अप कैम्प का आयोजन स्थानीय डाक्टर एस एन मेहरोत्रा डायग्नोस्टिक एण्ड इ एन टी अस्पताल अशोक नगर में किया गया। भयंकर शीत लहर के बावजूद कैम्प में 53 बच्चों की जांच कर उन्हें उचित उपचार हेतु चयनित किया गया।जांच इ एन टी स्पेशलिस्ट डॉक्टर अंकित पाल जी द्वारा किया गया।संयोजक इ एन टी चेयरपर्सन लायन सुभाष खन्ना ने जानकारी देते हुए कहा कि कल तक जो असम्भव कहा जाता था आज आधुनिक वैज्ञानिक उपचार से सम्भव हो सका है जैसे यह धारणा रही है कि जन्म से गूंगापन ठीक नहीं होगा परन्तु आज को क्लियर इमप्लाण्ट कर यह भी सम्भव हो सका और बच्चे बोलने एवं सुनने लगते हैं।कैम्प में मुख्य रूप से पी डी जी लायन ज्ञान प्रकाश गुप्ता,लायन धनंजय जैन अध्यक्ष,लायन पवन गुप्ता कोषाध्यक्ष,लायन टीकम चंद सेठिया,लायन दीपक बुधवार,लायन विराट गुप्ता,लायन कुबेर नाथ अग्रवाल आदि की सेवा कार्य में सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *