आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को *पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह* महोदय द्वारा सेंट्रल जोन कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रभारी निरीक्षक बजरिया एवं थाना बजरिया के समस्त चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। महोदय द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपराधियों के नियमित सत्यापन एवं प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए गए।
हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की सूची अद्यतन रखने एवं उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का समय-समय पर भौतिक सत्यापन कर संबंधित अभिलेखों को पूर्ण रखने के आदेश दिए गए।
लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु प्रभावी कार्रवाई करने, विवेचना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा प्रकरणों में अपराधियों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए।
विवेचना के दौरान ई-साक्ष्य (डिजिटल साक्ष्य) को विधिसम्मत तरीके से संकलित, सुरक्षित एवं अभिलेखित करने पर विशेष बल दिया गया।
संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने एवं किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्र में नियमित गश्त, जनसंपर्क एवं पुलिस-जन समन्वय बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
