*आज 20 दिसंबर अटल जन्म शताब्दी वर्ष समारोह अभियान को अटल स्मृति दिवस के रूप में मनाए कि भाजपा।*

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर प्रदेश की एक अति महत्वपूर्ण कार्यशाला जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा।हम प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाते है।इस वर्ष जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाएंगे। इसके अंतर्गत 24 दिसम्बर को अटल जी की प्रतिमाओं की साफ सफाई माल्यार्पण पुष्पांजलि होगी 25 दिसंबर पर जिला कार्यकाल पर रंग बिरंगी झालरों से रोशनी कर मिष्ठान वितरण होगा।और इसी दिन सभी बूथों पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि की जायेगी और उनके प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा।।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। उत्तर जिले की चारों विधानसभाओं में सुशासन सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

जिला स्तर पर अटल जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम स्तर पर सुशासन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

अटल स्मृति वर्ष अभियान का संयोजक जिला मंत्री विनय सिंह पटेल को बनाया गया है व सह संयोजक अनुराग शर्मा,सत्यम गुप्ता, ऋचा सक्सेना,पारस मदान को बनाया गया है।।

 

कार्यशाला में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर,जन्मेजय सिंह,प्रमोद त्रिपाठी, अनुराग शर्मा,सतेंद्र पांडेय,रंजीता पाठक,आशा पाल शिवांग मिश्रा,अभिनव दीक्षित सीमा एमबीए, रोहित साहू सत्यम गुप्ता,धीरज बाल्मीकि , सरोज सिंह अतुल दीक्षित,किरन तिवारी,सुनीता गौड़,विधि राजपाल,गौरव पांडे सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *