साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान थाना सचेंडी कानपुर नगर

 

साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान के अंतर्गत माधव फूड्स, सचेंडी में कर्मियों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि अनजान कॉल, मैसेज, ई-मेल और लिंक से सावधान रहें तथा किसी भी स्थिति में OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक विवरण या KYC से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

 

लोगों को ऑनलाइन खरीदारी, डिजिटल भुगतान और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीके बताए गए। फर्जी निवेश योजनाओं, इनाम जीतने, लोन ऐप और KYC अपडेट के नाम पर होने वाले फ्रॉड के बारे में भी अवगत कराया गया।साथ ही यह जानकारी दी गई कि यदि साइबर फ्रॉड की कोई घटना हो जाती है तो तुरंत बिना किसी देरी के गोल्डन आवर के अंदर 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।इस अभियान का उद्देश्य लोगों में सतर्कता बढ़ाना और उन्हें डिजिटल रूप से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *