स्व. दीपक कुमार सांसद का सपना हुआ पूरा खेल के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

 

 

 

कानपुर, सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किन्ना मजरे रऊकरना में स्व. दीपक कुमार सांसद द्वारा बनवाए गए खेल के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन समिति द्वारा किया गया जिसमें विपिन रावत, प्रदुम रावत द्वारा पूर्व सदर विधायक रामकुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट में पूरा निस पंसारी, ग्राम थाना, माखी, धोकालखेड़ा, पन्ना खेड़ा, रऊकरना, कीन्ना, अफजाल नगर की क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व विधायक रामकुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया से सभी टीमों का परिचय हुआ और टीम को पूर्व विधायक द्वारा क्रिकेट किट भेंटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमोद द्विवेदी एडवोकेट ग्राम रऊकरना सहित काफी संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे। स्व. दीपक कुमार सांसद द्वारा बनवाए गए खेल के मैदान में जो उनके नाम का पत्थर लगा हुआ था जैसा कि वर्तमान के सांसद और विधायक का नियम हैं कि पुराने जितने भी विकास कार्य चाहे स्व. दीपक कुमार सांसद के कार्यकाल के हो या पूर्व सदर विधायक रामकुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के कार्यकाल के हो वह पत्थर हटवाकर जीर्णोद्धार के नाम पर अपना पत्थर लगवा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *