जूही में जलभराव की समस्या पर मेट्रो अधिकारियों पर आरोप, पार्षद ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

 

 

कानपुर जूही क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर आज जलकल विभाग और कानपुर मेट्रो के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया हालांकि, निरीक्षण के दौरान मेट्रो अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्रीय पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने मेट्रो अधिकारी बृजेश वर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी मौके पर तो पहुंचे लेकिन उन इलाकों में नहीं गए जहां जलभराव की समस्या से लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं

पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने बताया कि बीते कई महीनों से जूही के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी हुई है अप्रैल महीने में यह समस्या कुछ हद तक ठीक हुई थी, लेकिन इसके बाद दोबारा हालात बिगड़ गए वर्तमान में कई इलाकों में लोग बदबूदार पानी के बीच रहने को मजबूर हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है

उन्होंने आरोप लगाया कि निरीक्षण के नाम पर मेट्रो अधिकारियों ने केवल औपचारिकता निभाई और बिना समस्या वाले क्षेत्रों को देखकर वापस लौट गए जब पार्षद ने उनसे प्रभावित इलाकों में चलकर निरीक्षण करने की बात कही, तो मेट्रो अधिकारी भड़क गए और बिना कोई समाधान बताए मौके से चले गए वहीं जलकल विभाग के अधिकारियों ने भी माना कि यदि मेट्रो विभाग सहयोग करे और आपसी समन्वय से काम किया जाए, तो जूही क्षेत्र में जलभराव की समस्या को समाप्त किया जा सकता है जलकल अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो की ओर से सहयोग न मिलने के कारण समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने साफ चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर जूही क्षेत्र में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वह मेट्रो कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *