रोडवेज परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये मांग पत्र का कर्मचारियों ने किया समर्थन

 

 

 

कानपुर 22 दिसम्बर 2025 रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा फजलगंज डिपो के सैंकडो कर्मचारियों ने बस स्टेशन चुन्नीगंज कानपुर में आम सभा आयोजित कर परिषद द्वारा प्रबन्ध निदेशक महोदय उ०प्र०रा०स०परि०निगम लखनऊ को दिनांक-08 नवम्बर 2025 को प्रेषित मांग पत्र शासन स्तरीय व निगम स्तरीय एवम डिपो व क्षेत्र स्तर की समस्याओं के निराकरण हेतु चर्चा की गयी शाखा अध्यक्ष श्री प्रेमनारायन शर्मा द्वारा पूरा मांग पत्र पढकर सुनाया गया, जिस पर एक स्वर में सभी कर्मचारियों ने परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की गयी एवम आगे किसी भी आंन्दोलनात्मक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी किये जाने के बात एक स्वर से कही गयी परिषद द्वारा संविदा कर्मचारियों की वेतन बढ़ोत्तरी कराये जाने को लेकर हर्ष व्यक्त किया गया तथा यह भी निर्णय लिया गया कि यदि डग्गामारी को रोका नहीं गया एवम कर्मचारियों की मांगों जिन पर उच्च स्तर पर सहमति बन चुकी है का निराकरण नहीं किया गया तो संगठन किसी बड़े आंन्दोलन को विवश होगा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरविन्द कुरील, सुरेन्द्र सिंह सेंगर, प्रेमनारायन शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद पाल, दिनेश यादव, सुनील कुमार, विजय यादव, कुलदीप यादव, ओमवीर सिंह, हिमांशु यादव, अभिषेक यादव, मो०शाकीर खान, के०पी० श्रीवास्तव, निसार अहमद, मिथलेश शर्मा, अमिता शुक्ला, अनीता गौतम, अमिता कमल, अभिषेक शुक्ला, मो० फहीमुद्दीन खान आदि कई नेताओं व कर्मचारियों ने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *