निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

 

 

 

कानपुर,डॉ. कलाम सोशल एंड लीगल फाउंडेशन के सहयोग से कानपुर मैक्स हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर अत्यंत कामयाब रहा। इस शिविर में सैकड़ों की तादाद में आम लोगों ने शिरकत की और शहर के अनुभवी व विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

सन सिटी पब्लिक स्कूल, आनंद नगर, रावतपुर गाँव में आयोजित इस शिविर में सामान्य रोग, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, पेट से संबंधित रोग, नस व मानसिक रोग, नाक-कान-गला, डेंटल, स्किन तथा शिशु एवं बाल रोगों की जाँच की गई। शिविर में आए मरीजों की आवश्यक जाँचें की गईं और उन्हें मुफ़्त दवाइयाँ भी वितरित की गईं, जिससे लोगों को काफ़ी राहत मिली।मेडिसेवा डायग्नोसिस की ओर से विभिन्न जाँचों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई। मेडिसेवा डायग्नोसिस के डायरेक्टर मो. इमरान के सहयोग से यह सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में डॉ. एम. ज़ेड. ख़ान (डेंटिस्ट), डॉ. तय्यब (स्किन विशेषज्ञ), डॉ. अली जाफरी, डॉ. नीरज, डॉ. रियाज़, डॉ. सलमान, डॉ. सत्यम, डॉ. राहुल एवं डॉ. अंकित सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों को तसल्लीबख़्श उपचार प्रदान किया। मौके पर एम्बुलेंस की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।मेडिकल कैंप में पहुँचे सभी चिकित्सकों का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा अदब व एहतराम के साथ स्वागत किया गया और उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सन सिटी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या किरण बाजपेयी को भी शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।डॉ. कलाम सोशल एंड लीगल फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट इमरान खान ने कहा कि संस्था का मक़सद समाज के कमज़ोर और ज़रूरतमंद तबके तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना है। ऐसे निःशुल्क शिविर आम जनता के लिए बेहद मुफ़ीद साबित होते हैं और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे।वहीं कानपुर मैक्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर रियाज़ अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन समाज सेवा के इस नेक काम में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है और आगे भी आमजन को बेहतर व किफ़ायती इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।शिविर को सफल बनाने में डॉ. कलाम सोशल एंड लीगल फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने पूरे जोश व जज़्बे के साथ हिस्सा लिया, जिसके चलते यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर एक मिसाल बनकर सामने आया।इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. कलाम सोशल एंड लीगल फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अली अकबर अंसारी, महामंत्री आमिर ख़ान, महामंत्री कलीम ख़ान (राजू), फ़ज़लु रहमान, नफ़ीस ख़ान, नौशाद भाई, बाबू ज्वैलर्स, आतिफ़ समी, समी भाई, सिराज, मोनू, सानू, रोमन, अरमान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सम्राट विकास यादव, पप्पू शाह साहब, मैनुद्दीन, राजू ख़ान साहब,शम्शुद्दीन, इंजीनियर ज़िया, फ़रदीन,सलीम इदरीस सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *