उर्स के दिन रद्द अवकाश को बहाल करने की मांग को लेकर ज्ञापन।
कानपुर 22 दिसम्बर सुल्तान ए हिंद गरीब नवाज़ के सालाना उर्स पर सूबे की सरकार से गरीब नवाज़ के उर्स के दिन रद्द अवकाश बहाल करने की मांग को लेकर खादिम खानकाहे हुसैनी/मोहम्मदी यूथ ग्रुप ने काज़ी ए शहर व उलेमाओं के साथ मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय मे जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह से एक प्रतिनिधि मंडल मिला व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साहब के नाम सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया।प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई काज़ी ए शहर मौलाना मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही व खादिम खानकाहे हुसैनी ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड चिश्ती कर रहे थे प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि हिंद के महाराजा हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज़ रहo अलैo ने इंसानियत, सदभाव, मोहब्बत की ऐसी मिसाल पेश की जिससे हिंदू मुसलमान आज भी एक सूत्र मे बंधे है गरीब नवाज़ ने धर्म, जात-पात, अमीर-गरीब किसी मे कोई भेद नही किया। उनके दरबार मे अमीर गरीब बादशाह फकीर सभी आते है और फैज़ पाते है। क़ाज़ी ए शहर मौलाना मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही ने कहा कि ख्वाजा का दरबार मुस्लिम धर्म के आस्था का प्रतीक है उनके दरबार मे कोई धार्मिक भेदभाव नही है हिंदू मुसलमान सहित विभिन्न देशो से लोग आते है। प्रतिनिधि मंडल ने सूबे की सरकार को देश व प्रदेश की आवाम की भावनाओं का ख्याल रखतें हुए इसी वर्ष अवकाश की घोषणा का ऐलान करने की मांग की प्रतिनिधि मंडल ने इसी से सम्बन्धित मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को सौंपा जिलाधिकारी ने पूरी बातो को ध्यानपूर्वक सुना व ज्ञापन को आज ही मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने का आशवासन दिया।प्रतिनिधि मंडल व ज्ञापन मे काज़ी ए शहर मौलाना मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही, नायब शहर क़ाज़ी कारी सगीर आलम हबीब, इखलाक अहमद डेविड चिश्ती, इस्लाम खान आज़ाद, हाफिज़ मोहम्मद कफील हुसैन, डा० निसार अहमद सिद्दीकी, अयाज़ अहमद चिश्ती, महबूब आलम खान, फाज़िल चिश्ती, परवेज आलम वारसी, अफज़ाल अहमद मुख्य थे।
