बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की गलत हरकत महिलाओं का अपमान: जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा

 

 

 

कानपुर, दिनांक 15.12.2025 को बिहार में एक महिला आयुष डाक्टर को नियुक्ति पत्र देते समय बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा की गई बेहूदा और गलत हरकत से भारत की महिलाओं का अपमान किया गया है और नितीश कुमार की इस अभद्र हरकत से एक आम महिला की गरिमा को ठेस पहुंचायी गयी है। जिसके फलस्वरूप भारत की एक आम महिला अपने आपको असुरक्षित समझ रही है। साथ ही भाजपा के मंत्रियों के अशोभनीय वक्तव्य इनकी मानसिकता को स्पष्ट करते हैं। इस कारण भारत के न्यायप्रिय समाज में उपरोक्त भोण्डी हरकत से अत्यधिक रोष व्याप्त है। इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग इस ज्ञापन द्वारा आपसे निम्न मांगें करती है-

बिहार में नितीश कुमार की सरकार को बरखास्त करके यहाँ गर्वनर राज स्थापित किया जाये। नितीश कुमार द्वारा उक्त महिला के साथ की गई अभद्र हरकत और उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के कारण नितीश कुमार के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही कर उसे जेल भेजा जाये।ज्ञापन देने वाले I.U.M.L. जिला अध्यक्ष मो० अतीक नगर अध्यक्ष मो० इसरार महासचिव हाजी रिजवान अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष MYL कुमैल अंसारी, डॉ० शारिक अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी इश्तियाक अंसारी निजमी, अब्दुल रहमान, बुशरा अंसारी, मो०नोशाद, मो० आरिफ मो० रिजवान, आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *