
*दिनांक: 22/12/2025*
सपा के पांचों विधान सभा क्षेत्रों में बी.एल.ए. सम्मेलन सम्पन्न। चुनाव आयोग पीडीए के मतदाताओं के नामों में कटौती कर रही। आधार कार्ड को फॉर्म 6 के लिये प्रमाणित डाॅक्यूमेंट नहीं मान रही।
— हाजी फ़ज़ल महमूद
कानपुर सोमवार | –
समाजवादी पार्टी महानगर के कैण्ट, किदवई नगर, आर्यनगर, सीसामऊ तथा आज अन्तिम दिन गोविन्दनगर विधानसभा क्षेत्र का बी.एल.ए. सम्मेलन गुरुनानक इण्टर कालेज के सामने भवन में 3 बजे समापन सम्मेलन महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया
बी.एल.ए. सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि चुनाव आयोग पीडीए मतदाताओं का नाम काट रही है हजारों की संख्या में सभी विधानसभा क्षेत्रों से भरें फॉर्म 6 को आयोग आधार कार्ड को डाॅक्यूमेंट नहीं मान रही है जिसकी वजह से भारी संख्या मतदाता फॉर्म 6 भरने के बावजूद मतदाता बनने वंचित रह जायेगें।
सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर व ग्रामीण के दसों विधान सभा क्षेत्रों से मृतक 103552 तथा अपसेन्ट 316171, तथा सीफ्टेड 389942 मतदाता अभी तक गणना प्रपत्र भरने से वंचित रह गये है इससे आशंका बढ़ गयी कि 9 लाख से अधिक मतदाताओं को मतदाता बनने से आयोग की नीतियों की वजह से वंचित रहना पड़ सकता है।
अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि बी.एल.ओ. ने बूथों पर मेहनत कर कार्य किया है लेकिन शेष कार्य बचा है उसको तत्काल पूरा करने में जुट आये। बी.एल.ए. सम्मेलनों की आकलन रिपोर्ट सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को भेज दी गयी है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,एस आई आर प्रभारी पूर्व सांसद राजाराम पाल,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,विधान सभा अध्यक्ष आकाश यादव,परमवीर गंभीर,आनंद शुक्ला,महेन्द्र सिह,रजत मिश्रा,विनय गुप्ता,श्याम सिंह,अमरजीत यादव,मोनू विश्वकर्मा,राजू पाल,गुड्डू यादव,रामा यादव,नौशाद खान,धीरज श्रीवास्तव,शाहिन फातिमा आदि लोग मौजूद रहे।।
