कानपुर झांसी क्षेत्र की क्षेत्रीय प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन, 150 कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित।

 

वरिष्ठ ख्यातिप्राप्त कलाकार प्रो० एस० प्रणाम द्वारा डेमोंस्ट्रेशन

 

राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के संरक्षण में दयानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज तथा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फाइन आर्ट छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय क्षेत्रीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है इस प्रदर्शनी में लगभग 150 कलाकारों ने प्रतिभाग किया, तथा चित्र, मूर्ति, ग्राफिक मिलाकर 200 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की जा रहीं हैं।

विश्विद्यालय के कुलपति डॉ विनय पाठक तथा प्रति कुलपति डॉ सुधीर अवस्थी जी के संरक्षण व प्रेरणा स्वरूप दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कलाकार तथा कला विभाग बी एच यू के पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉ० एस प्रणाम सर उपस्थित रहे। डॉ० शुभम शिवा द्वारा संयोजित इस कार्यक्रम मे विशेष आमन्त्रित अतिथि नगर के पनकी धाम के महंत कृष्ण दास जी रहे, विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय ललित कला अकादमी क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के सेक्रेटरी डॉ० देवेंद्र त्रिपाठी, तथा राज्य संगीत नाटक अकादमी के डायरेक्टर शोभित कुमार नाहर जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की आख्या प्रदर्शनी संयोजिका तथा ललित कला अकादमी की सदस्या डॉ० शुभम शिवा ने प्रस्तुत की। इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट, सीएसजेएमयू के डायरेक्टर मिठाई लाल जी ने सभी अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में संयोजन समिति के सदस्य पूजा श्रीवास्तव, डॉ०राजकुमार सिंह, विनय सिंह, जे बी यादव, तनीषा वधावन, डॉ०मंतोष, डॉ० प्रिया मिश्रा, सहित डॉ० पूर्णिमा तिवारी, डॉ० दीपा पाठक, डॉ० कुमुद बाला, डॉ० राज किशोरी, संजय जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवा अवस्थी ने किया। अन्य सहयोगियों में कृष्ण जी मिश्रा, आरती जौहरी, कैलाश वर्मा, देवेंद्र पाल सिंह, रविन्द्र सिंह, सौरभ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रतिष्ठित वरिष्ठ कलाकार एस प्रणाम सिंह का डेमोंसट्रेशन हुआ जिसमें मधुर प्रजापति ने बांसुरी वादन तथा कलाकार मिलन ने तबला वादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *