बिल्हौर में उप-निबंधन कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में आंदोलन तेज, 11वें दिन भी धरना जारी
बिल्हौर तहसील परिसर स्थित उप-निबंधन कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में आंदोलन ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। तहसील परिसर में हुए धरना-प्रदर्शन में अधिवक्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, समाजसेवी संगठन और भारतीय किसान यूनियन ने समर्थन दिया।सभासदों, भाकियू और ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी को संबोधित समर्थन पत्र उपजिलाधिकारी न्यायिक सत्यपाल प्रजापति को सौंपते हुए उप-निबंधन कार्यालय को तहसील परिसर में ही यथावत रखने की मांग की।धरने के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
