कानपुर को आई आई टी खड़कपुर दिलाएगा जाम से मुक्ति

 

 

 

कानपुर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। इसके लिए आई आई टी खड़कपुर से संपर्क कर जाम को हटाने के लिए योजना पर कार्य किया जा रहा है। यह बयान आज उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर ने कानपुर में दिया।परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर आज कानपुर एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर ने कहा कि कानपुर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आईआईटी खड़कपुर से संपर्क कर डिवाइस बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही देश के अन्य बड़े शहरों में भी संपर्क कर इस बात की जानकारी की जा रही है कि जाम से किस तरह से मुक्ति मिल सकती है।वैसे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्र सरकार द्वारा जगह हाईवे बनाकर शहरों को जाम से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।कानपुर लखनऊ के बीच बन रहे एलिवेटेड हाईवे इसका उदाहरण है।परिवहन मंत्री जयशंकर ने कहा की कड़कड़ाती ठंड व गिर रहे कोहरे के कारण सड़कों पर हो रही मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं अभी हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई बैठक में यह निर्देश जारी किए गए हैं कि 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही हाईवे पर वाहनों का संचालन किया जाएगा और अगर जरूरी नहीं है तो वाहनों को रोका भी जाएगा। टोल पर भारी वाहनों को रोककर दो दो या पांच पांच गाड़ियों के हिसाब से उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। ताकि हाईवे पर किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना ना हो।श्री दयाशंकर ने स्कूली बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *