स्टेट बैंक आफ इण्डिया इम्प्लाइज यूनियन, सर्किल का 11वां त्रैवार्षिक सम्मेलन सम्पन्न
कानपुर, स्टेट बैंक आफ इण्डिया इम्प्लाइज यूनियन, लखनऊ सर्किल का 11 वां त्रैवार्षिक सम्मेलन लखनऊ गोमती नगर के होटल कसाया इन में बडे शानदार ढंग से सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता चेयरमैन रामेन्द्र सहाय ने व उद्घाटन यूपीबीईयू के प्रेसीडेण्ट एस के संगतानी ने किया। मुख्य अतिथि एआईएसबीआईईए के एडवाइजर एस के गौतम व जनरल सकेंटरी वी अनिल कुमार तथा सम्मानित अतिथि नरेश गौड चेयरमैन व नारकेसर राय प्रेसीडेण्ट एआईएसबीआईईए उपस्थित रहे!एआईएसबीआईईए के ही वाइस प्रेसीडेण्ट राजेश बंसल व यादवेन्द्र गुप्ता के अलावा अन्य अतिथि वक्ताओं में मुम्बई सर्किल की जनरल सेक्रेटरी रितुकर्ना, केरल सर्किल के जनरल सेक्रेटरी सन्तोष सेबेस्टियन, बेंगलुरु सर्किल के जनरल सेक्रेटरी डी रामाकृष्ना, चेन्नई सर्किल के प्रेसीडेण्ट कुमारास्वामी टी के व जनरल सेक्रेटरी वी रामाकृष्नन, चण्डीगढ सर्किल के प्रेसीडेण्ट तरुन कौडा, जयपुर सर्किल के सेक्रेटरी राहुल पाण्डेय, दिल्ली सर्किल के प्रेसीडेण्ट दीपक कुमार के उद्बोधनों ने सम्मेलन में उपस्थित साथियों में गर्मजोशी पैदा की। अतिथियों का स्वागत राजेश श्रीवास्तव व संचालन मनोज तिवारी ने किया।
सभा में बैंकिग इण्डस्टी व भारतीय स्टेट बैंक से सम्बन्धित मुद्दों में बैंको के निजीकरण, पीएलआई. 5 दिवसीय बैंकिग, आइटसोर्सिग, स्थानान्तरण, कास सेलिंग, पेंशन स्कीम, होलीडे होम व बैंकिंग कार्यावधि पर विस्तार से चर्चा की गई। सभा में जनरल सेक्रेटरी द्वारा प्रस्तुत सेक्रेटरी रिपोर्ट तथा वर्ष 2022,2023 व 2024 के एकाउण्ट्स, विभिन्न प्रस्ताव आदि पारित किये गये। साथी रामेन्द्र सहाय व मनोज तिवारी को आनरेरी मेम्बर चुनने के अतिरिक्त सर्वसम्मति से एक नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से रामेन्द्र सहाय चेयरमैन, मनोज तिवारी एडवाइजर, विनीत कुमार तिवारी प्रेसीडेण्ट, बिजेन्द्र सिंह जनरल सेक्रेटरी, संजीव गुप्ता डिप्टी जनरल सेक्रेटरी व वरुन कोषाध्यक्ष सहित दो वाइस प्रेसीडेण्ट, चार एजीएस, आठ रीजनल सेक्रेटरी, चार आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी व बारह वर्किंग कमेटी मेम्बर चुने गए।सभा में अन्य प्रमुख वक्ता यूपीबीईयू कानपुर से अंकुर दिवेदी, आशुतोष दीक्षित, अनिकेत सिंह, लखनऊ से शकील अहमद, ललित श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, मुकेश, गौरव, ए के मिश्रा, अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
