चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

 

 

कानपुर, आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय में किसान दिवस के अवसर पर किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती एक गोष्ठी के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला ने की।इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देश के किसानों के हित में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक योगदानों को स्मरण किया गया। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव जितेन्द्र कटियार ने किया।गोष्ठी को मुख्य रूप से फतेह बहादुर सिंह गिल पूर्व प्रत्याशी,महाराजपुर विधानसभा, मगन सिंह भदौरिया, किशन लाल गौतम,जिला उपाध्यक्ष,अर्चना रावल जिला अध्यक्ष, महिला सभा), हरि प्रसाद कुशवाहा कार्यालय प्रभारी,मीना संख्यवार पूर्व ब्लाक प्रमुख, पतारा)अनिल सोनकर वारसी वरिष्ठ नेता सपा), सोमेन्द्र शर्मा एडवोकेट नसीम रज़ा, हिरेंद्र सिंह सेंगर एडवोकेट सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। राजीव सैनी (ब्लाक प्रभारी घाटमपुर), सोनू त्रिपाठी, रौनक कटियार, रमेश कुमार, मोनू शर्मा, विकास यादव, दीप शिखा यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *