उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(पाण्डेय गुट) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में आज संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक,कानपुर मण्डल,कानपुर नगर से मुलाकात कर सीबीएसई/आईसीएसई एवं यूपी बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश/जिलाधिकारी महोदय द्वारा घोषित आकस्मिक अवकाश के दौरान शिक्षकों की अनिवार्य उपस्थिति हेतु बाध्यता पर रोक लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा जिसमे

कानपुर मण्डल के अंतर्गत अनेक सीबीएसई/आईसीएसई एवं यूपी बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश/जिलाधिकारी महोदय द्वारा घोषित आकस्मिक अवकाश घोषित होने/ विद्यालय बंद किये जाने की स्थिति में भी कुछ विद्यालयों में शिक्षकों को विद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए मौखिक/लिखित रूप से बाध्य किया जाता है । साथ ही यह भी कहा कि शीतकालीन अवकाश/विद्यालय बंदी के दौरान शिक्षकों के अनुपस्थिति पर वेतन कटौती या अन्य किसी प्रताड़ना जैसी शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कष्ट करें ।

 

ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से अभिनंदन भदौरिया, आर.सी.पाण्डेय, अवधेश कटियार, राकेश भारद्वाज, शैलेन्द्र अवस्थी, पुनीत टिंगल समेत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(पाण्डेय गुट) के पदाधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *