#कानपुर नगर

 

*कानपुर बार एसोसिएशन का मुख्यमंत्री को ज्ञापन, नोएडा में महिला वकील के उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई की मांग*

 

 

कानपुर। नोएडा के सेक्टर-126 थाने में एक महिला अधिवक्ता के साथ हुई अवैध हिरासत एवं यौन उत्पीड़न की घटना के विरोध में द लॉयर्स एसोसिएशन कानपुर ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा।

 

एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं. रवीन्द्र शर्मा ने इस घटना पर जोर देते हुए कहा कि न्यायालय के अधिकारियों और अधिवक्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। नोएडा की इस घटना से पूरे अधिवक्ता समुदाय में गहरा आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू किया जाए।

 

गौरतलब है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए नोएडा पुलिस को नोटिस जारी किया है और थाने का सीसीटीवी फुटेज मंगाया है। पीड़ित वकील के अनुसार, उन्हें थाने में 14 घंटे तक अवैध रूप से रोककर यातनाएं दी गईं और यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *