सीएनसी स्कूल गांधीनगर कानपुर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ नन्हे मुन्ने बच्चों ने अटल जी के चित्र पर तिलक कर किया ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्र ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉक्टर मिश्रा ने बताया कि अटल जी का कानपुर से जुड़ाव अत्यधिक रहा है ,उन्होंने स्थानीय डीएवी कॉलेज से राजनीति शास्त्र परा स्नातक एवं विधि स्नातक की परीक्षा पास की थी। प्रारंभ से ही अटल जी मेधावी थे। अटल जी को श्रद्धांजलि सच्ची तब होगी जब आप सभी विद्यार्थी मेधावी बनेंगे।राजनीति में सुचिता और प्रमाणिकता के प्रतिबिंब अटल जी थे ।अटल जी केवल राजनेता ही नहीं वह कवि हृदय सम्राट भी थे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। जन्म दिवस समारोह में प्रमुख रूप से श्रीमती रूबी जायसवाल श्रीमती गायत्री प्रजापति कार्तिक दिवाकर नेत्रा मिश्रा धैर्य कुमार चंदन कुमार मिस्टी वंश कुमार कश्यप रमन कुमार नंदिनी प्रजापति दिव्या शर्मा लक्ष्य जायसवाल आदि ने प्रमुख रूप से सहभाग किया।
