24वें मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के स्थापना दिवस पर तहरी वितरण कार्यक्रम आयोजित
कानपुर,24वें मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कानपुर प्रांत द्वारा समाजसेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रांत संयोजक अशफ़ाक सिद्दीकी के नेतृत्व में यतीमखाना चौराहा पर जरूरतमंदों के बीच तहरी (खिचड़ी) वितरण किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य स्थापना दिवस को सेवा समर्पण और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाना था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ प्राप्त किया और मंच की इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम में विशेष रूप से सबिहा खान, महताब आलम वासिफ समी अंसारी, कय्यूम आसिफ हुसैन जाहिद सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
