नौबस्ता के पास से जाने वाली सड़क पिछले कई सालों से जर्जर

कानपुर : चित्रा इंटर कॉलेज बिंगवा राजे नगर नौबस्ता के पास से जाने वाली सड़क पिछले कई सालों से जर्जर हालत में है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि आलम यह है कि अब कोई यहां से पैदल तक नहीं निकल सकता है। दलदल और कीचड़ होने की वजह से लोग आए दिन गिरते-पड़ते रहते हैं।इसकी वजह से उन्हें गहरी चोट भी लगती है। राजे नगर के बुजुर्ग बताते हैं कि उन्हें याद है करीब 15 साल से यहां सड़क का नामोनिशान नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है यहां से 800 मीटर नौबस्ता हमीरपुर रोड के हिस्से से जुड़ती है और 2 किलोमीटर बाद स्मार्ट सिटी के हिस्से को भी जोड़ती है ।
लिहाजा इस सड़क से लोगों का हर समय जाना आना होता है। सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि कोई बाइक-स्कूटर या छोटी गाड़ियों से भी नहीं निकल सकता है। अक्सर बाइक-स्कूटर से जाने वाले स्लिप होकर गिर जाते हैं।
स्थानीय निवासी शुभांशु तिवारी बताते हैं कि पिछले साल की गई शिकायत पर विभाग की तरफ से सड़क बनाने का काम तो नहीं किया गया, लेकिन मिट्टी डालकर इसे छोड़ दिया गया। अब यह मिट्टी बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। यहां पर नालियां तक नहीं बनाई गई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा कच्ची मिट्टी को ही काट कर पानी निकलने का रास्ता बनाया गया है, जो कि अक्सर ओवरफ्लो हो जाता है।
इसका पानी भी इसी रास्ते पर आकर जमा हो जाता है। ऐसे में रात के समय पैदल निकलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट का भी बंदोबस्त नहीं है। लोग बताते हैं कि इससे अच्छी सड़कें तो गांव की होती हैं राजे नगर के अर्रा के लोग सालों से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी यह मांग धरी की धरी रह गई।
जब लोगों ने सभासद मेनका सिंह सेगर शिकायत करी तो उनके द्वारा इन लफ्जों का प्रयोग किया गया कि मेरे पास अभी किसी तरीके का कोई भी बजट नहीं है और यहां के लोग डेंगू और मलेरिया के शिकार लगातार होते चले जा रहे हैं जिसकी शिकायत कई बार नगर निगम एमएलसी विधायक सांसद कई आला अधिकारियों को शिकायत व प्रार्थना पत्र दी लेकिन अभी किसी भी तरीके की सुनवाई एवं कार्यवाही नहीं हुई और इस जगह की हालत बद से बदतर होती जा रही है और लोग लगातार बीमार होते चले जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *