कानपुर

कानपुर में अवैध जुआ पर बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर की स्पेशल टीम को अहम सफलता

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश के तहत अपराध एवं अपराधियों अवैध जुआ-सट्टा व अपराध विरोधी अभियान के तहत कमिश्नर की स्पेशल टीम (क्राइम ब्रांच) ने थाना बादशाहीनाका क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है।

मुखबिर की सूचना पर नोघड़ा स्थित मकान संख्या 50/179 में दबिश देकर जुआ खेल रहे 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि जुआ खिलाने वाले समेत 10 आरोपी मौके से फरार हो गए।कार्रवाई के दौरान ₹1,04,100 नकद, 09 मोबाइल फोन और 02 ताश की गड्डियां बरामद की गईं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बंद मकान में मासूम अली, सरवन और जावेद उर्फ तोता द्वारा जुए का संचालन किया जा रहा था।मामले में मु0अ0सं0 039/2025, धारा 112 बीएनएस व 3/4 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

शातिर जुआड़ियो के अड्डे पर खुलासा करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से क्राइम ब्रांच उप निरीक्षक कमलेश राय,उप निरीक्षक मंगल सिंह,उप निरीक्षक राहुल,उप निरीक्षक मंजेश,शैलेंद्र कुमार,अनुराग कुमार की अहम भूमिका रही।

कानपुर पुलिस कमिश्नर की स्पेशल टीम की यह कार्रवाई संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *