स्प्रीचुवल बैण्ड टीम के द्वारा “दाउद नगर विच्च पैदा हो गया” गीत, क्रिसमस मनाया
कानपुर, द ग्रेस एण्ड ग्लोरी चर्च ट्रस्ट के तत्वाधान में पारंपरिक किसमस का आयोजन दिनांक पर्व पर है” कार्यकम “नूर 25.12.2025 दिन गुरूवार को एक निजी गेस्ट हाउस, चार खम्भा चौराहा, फजलगंज, कानपुर नगर में किया गया जिसमें मुख्य पादरी आदित्य सविता जी ने कार्यकम की अध्यक्षता करते हुए आये हुए सभी ‘अतिथियों एवं पादरियों का स्वागत किया और प्रभू येशू मसीह के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम का आरम्भचर्च की स्प्रीचुवल बैण्ड टीम के द्वारा “दाउद नगर विच्च पैदा हो गया” गीत के द्वारा शुरू किया गया और चर्च के बच्चों के द्वारा सुन्दर नाटिका, सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किये गये। चर्च की लेडीज ग्रुप के द्वारा “सारे जहां में आज नूर आया है” एवं मैरी क्रिसमस टू यु गीत गाकर प्रभु येशू मसीह की स्तुति की और बिशप आदित्य सविता जी ने अपने संदेश में बताया कि समस्त मानव के लिये प्रभु येशू मसीह उद्धार और शान्ति के लिये दुनिया में आये और सैटा क्लॉस ने आकर बच्चों को उपहार बांटे। कार्यक्रम के उपरान्त विशेष रूप से मुख्य पादरी बिशप आदित्य सविता जी ने अपने देश के लियें सुख शान्ति समृद्धि के लिये प्रार्थना करी और मुख्य अतिथि विधायिका नीलिमा कटियार जी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक एम.एल.सी. अरूण पाठक जी प्रार्थना में शामिल हुए और कार्यक्रम में आये हुये सभी भक्तजनों के लिये भोजन की व्यवस्था की।
इंस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से बिशप आदित्य सविता, अरूण, कुलदीप, सपना, राधा, पिंकी, ईशू, माया, निधि, ईशा, अमर, लक्ष्मी, मोहन, सुनील, दीपक, तुषार, रंजना, यश खरे आदि उपस्थित थे।
