चित्रा इंटरनेशनल स्कूल में भव्य ‘विंटर कार्निवल’ संपन्न

 

 

 

​कानपुर: चित्रा इंटरनेशनल स्कूल में ‘विंटर कार्निवल’ का शानदार आयोजन किया गया। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण 12 फीट ऊंचा भव्य क्रिसमस ट्री रहा, जिसे स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मकता से तैयार किया था। कार्यक्रम का शुभारंभ चित्र इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश सचिन ने किया ।कार्यक्रम में खेल-कूद, मनोरंजक गतिविधियों और स्वादिष्ट व्यंजनों की उत्तम व्यवस्था थी, जिसका बच्चों और अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया।​इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य इंजीनियर यशपाल सिंह ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को हार्दिक धन्यवाद एवं बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *