नशे में धुत चार युवकों ने बिल्हौर में मचाया हंगामा

 

बिल्हौर।कस्बा बिल्हौर में रात्रि गश्त के दौरान तेज रफ्तार और लहराती कार अनियंत्रित होकर एक अस्थायी लकड़ी की गुमटी में जा घुसी। हादसे के बाद कार सवार चार युवक अत्यधिक नशे की हालत में बाहर निकले और पुलिस से उलझ गए। खुद को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का वकील बताते हुए युवकों ने पुलिसकर्मियों को धमकाया और अभद्रता की।घटना गुरुवार की है जब थाना बिल्हौर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग तथा रात्रि गश्त पर थी।इसी दौरान कानपुर नगर की ओर से आ रही कार अनामिका पैलेस के सामने अस्थायी गुमटी में जा टकराई, जिससे गुमटी पलट गई। कार में सवार चारों युवक आपस में भी हाथापाई करने लगे और चोटें आईं।पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर युवक भड़क गए और पुलिस पर झूठे आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सूझबूझ से चारों को शांत कराया, लेकिन वे पुनः झगड़ा-फसाद व अमादा फौजदारी पर उतर आए।शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों युवकों को गिरफ्तार कर चालान किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष पुत्र प्रेम निवासी रामपुर कन्नौज, हर्षित कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी सरायमीरा कन्नौज,गोपेश्वर यादव पुत्र रामरहीश निवासी सिरसागंज फिरोजाबाद हरिओम चौरसिया पुत्र साकेस चन्द्र चौरसिया निवासी छिबरामऊ कन्नौज शामिल है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शनि कुमार मौर्य, उ0नि0 प्रेमवीर सिंह, उ0नि0 शुभम जायसवाल, हे0का0 दिलीप कुमार, हे0का0 यशवीर, हे0का0 अभिषेक यादव, हे0का0 सत्यवीर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *