कानपुर

 

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने पुलिस कार्यालय में आधुनिक पुलिस वाहन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया है ये वाहन संयुक्त रूप से 112 पुलिस को दी गयी है

 

बता दें कि पुलिस को दंगाईयों से निपटने व पुलिसिया सामान को सुरक्षित रखरखाव के लिए ये वाहन तैयार किया गया है जिसमें आधुनिक पुलिस प्रतिक्रिया वाहन, दंगा-रोधी उपकरण एकीकरण , छत पर भंडारण समाधान, सामरिक और सुरक्षा-केंद्रित डिजाइन, क्षेत्र-तैयार, लागत प्रभावी तैनाती निवारक रखरखाव आदि चीजे शामिल हैं।

 

इसके साथ ही आधुनिक पुलिस वाहन में GPS, AI, बेहतर संचार, बॉडी कैमरे और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता वाली गाड़ियाँ शामिल होती हैं, जो पुलिस को तेज़ी से और प्रभावी ढंग से काम करने में मदद करती हैं, ये गाड़ियाँ सिर्फ़ आवागमन नहीं, बल्कि डेटा विश्लेषण और आपात स्थितियों में तुरंत मदद पहुँचाने का ज़रिया बनती हैं, जिससे पुलिसिंग स्मार्ट और पारदर्शी बनती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *