कानपुर
विद्यायल में बच्चे तो है पर टीचर नहीं, बच्चों का साफ सफाई का वीडियो वायरल..
सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है, जहां बच्चे तो समय पर स्कूल पहुंचते हैं लेकिन टीचर्स गायब है, कई घंटे तक मासूम छात्राओं को स्कूल के बाहर खड़ा रहना पड़ता है जिससे बच्चो की पढाई प्रभावित हो रही है,अब अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है…
ये मामला कानपुर जिले के किदवई नगर 40 दुकान स्थित बने सरकारी स्कूल का है. जहा टीचर्स और प्रधानाचार्य समय पर स्कूल नहीं पहुंचते.जिसके चलते छात्राओं को स्कूल के बाहर दो-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है.जिसका सीधा असर उनके पढाई पर पड़ रहा है.बच्चो के माता पिता को उनके भविष्य की चिंता होने लगी है.लेकिन टीचर इस बात से बेखबर है. अब इससे परेशान हो कर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है. अपनी जिम्मेदारियों से बेपरवाह ऐसे प्राचार्य को तत्काल निलंबित किया जाये..ताकि स्कूल की व्यवस्था सुधरे और बच्चों को समय पर शिक्षा मिल सके. लोगों ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की अपील की है.ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो…
विद्यालय में मौजूद शिक्षा मित्र से पूछने पर पता चला की विद्यालय में 4 शिक्षा मित्र और 5 अध्यापक है लेकिन प्राइमरी और मुझे छोड़ कर सभी लोग छुट्टी पर है।
