कानपुर–यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा कानपुर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कड़ा बयान दिया।
दिनेश शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश अपनी अंतिम सीमा पार कर रहा है। यह भारत है, जहां श्रीकृष्ण ने 99 गालियां सहने के बाद सुदर्शन चक्र उठाया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर हो चुका है, बांग्लादेश यह न समझे कि हिंदुओं को मारकर भारत को चुनौती दी जा सकती है उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है और राजनयिक स्तर पर बातचीत कर रहा है।
ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर दिनेश शर्मा ने कहा कि बीजेपी में न कोई जाति है, न धर्म और न ही क्षेत्र—यहां सबको कार्यकर्ता “जी” कहकर बुलाया जाता है।उन्होंने बगल में बैठे विधायक महेश त्रिवेदी और क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल का उदाहरण देते हुए कहा कि न त्रिवेदी, न पाल—दोनों “जी” हैं।
SIR पर बोलते हुए कहा कि जो लोग पहले विरोध कर रहे थे, वही अब स्टॉल लगाकर फॉर्म भरवा रहे हैं।उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया कांग्रेस के समय में भी हुई थी, इस बार अधिक पारदर्शिता है, इसलिए विपक्ष को तकलीफ हो रही है।
दिनेश शर्मा गोविंदनगर स्थित एक कॉलेज में वीर बाल दिवस शहीदी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए और मुगलों के सामने घुटने नहीं टेके।
उन्होंने कहा कि साहिबजादों का बलिदान बच्चों, राष्ट्र, धर्म और गुरु सम्मान के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा देता है।
