सपा व्यापार सभा ने राहगीरों को खिचड़ी एवं चाय वितरण किया

कानपुर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य काले खा की अध्यक्षता में सर्दी से बचाव एवं चाय वितरण का आयोजन किया गया! साथ ही साथ सचिन सिंह संयोजक प्रभारी किदवई नगर विधानसभा के पुत्र शिवांश के जन्मदिन के अवसर पर खिचड़ी वितरण का भी आयोजन किया गया । सुबह से चाय वितरण को देखकर सर्दी के मौसम में राहगीरों का जमावड़ा एकत्रित हो गया। सपा व्यापार सभा प्रदेश कार्यकारी सदस्य काले खा ने बताया कि समाज में एकता बहुत जरूरी है हमारे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के बेटे के जन्मदिन पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया है जिससे राहगीरों को कुछ राहत मिल सके। समाजवादी पार्टी के लोग समाज को साथ लेकर चलते हैं धर्म और जाति राजनीति नहीं करते। इस अवसर परकाले खान ( प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)नंदलाल जायसवाल (महानगर अध्यक्ष व्यापार सभा)निशांत गुप्ता ( नगर सचिव समाजवादी पार्टी)श्रीनाथ तिवारी ( वरिष्ठ समाजवादी नेता)ओम प्रकाश गुप्ता (नगर सचिव) सचिन सिंह ( संयोजक प्रभारी किदवई नगर विधानसभा)मनीष कुमार (उपाध्यक्ष किदवई नगर विधानसभा)अरुण पाण्डेय ( वार्ड अध्यक्ष 93)दीपक, अंकित यादव, शिवा सैनी छु;ना पाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *