हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय दुर्गाकुंड वाराणसी में आयोजित पांचवे स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह
कानपुर, सुनीता साहनी (संस्थापिका) हरिंद्रा समर्पित वेलफेयर सोसाइटी गाजीपुर द्वारा हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय दुर्गाकुंड वाराणसी में आयोजित पांचवे स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथ राम कुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया पूर्व विधायक सदर उन्नाव, विशिष्ट अतिथि संतोष महाराज, डॉ प्रमोद वाचस्पति,ओमप्रकाश त्रिपाठी, दर्शन निषाद डीपीआरओ चंदौली, उदय राज निषाद, कैलाश निषाद एवं अंगद कुमार निषाद सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का आरम्भ स्वर्गीय श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार की मूर्ति पर मुख्य अतिथ एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माल्यार्पण उपरांत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस आयोजन में राम कुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया पूर्व विधायक जी को समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु महर्षि वेदव्यास कश्यप जी रत्न उपाधि से विभूषित किया गया। समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया।
