मेहनती कर्मठ जनहित के कार्यों की तारीफ हौसला अफजाई जरूरी है

 

 

 

न्यू कानपुर यूथ क्लब, शाइन इवेंट और कानपुर के व्यापारियों द्वारा कानपुर साउथ एक्सपो प्रदर्शनी मे जनहित के कार्यों की होशला अफजाई के लिए सम्मान समारोह की कड़ी में एक और अच्छी सख्शियत को किया सम्मानित,

न्यू कानपुर यूथ क्लब का यह हौसला अफजाई करने वाला कार्य सभी के द्वारा सराहा जा रहा है, इसी कड़ी में सराहनीय जन सेवा उत्कृष्ट कार्यो के लिए जनता व प्रशासन के मध्य कड़ी का कार्य करने वाले लोगों की जन समस्याओं को निदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मेहनती कर्मठ मृदु भाषी संजीव दीक्षित को सम्मानित किया गया, अध्यक्ष आमिर सिद्दीकी ने कहा एक ऐसा व्यक्ति जो निस्वार्थ हर किसी की मदद करता है उसका सम्मान किया जाना आवश्यक है, महामंत्री विक्रम पांडे ने कहा लखनऊ कानपुर अयोध्या बनारस गोरखपुर बाराबंकी कन्नौज समेत विभिन्न जनपदों में अपनी अच्छाइयों और तेजतर्रार कार्य शैली के लिए चिर परिचित संजीव दीक्षित का कार्य काबिले तारीफ है, संजीव दीक्षित को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किए जाने पर कानपुर व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष संजय टंडन महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल, अखिल भारतीय कानपुर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी व उपाध्यक्ष आशु शर्मा, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता, व नगर महामंत्री सचिन त्रिवेदी अनुराग साहू, कानपुर होटल गेस्ट हाउस रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष सुखबीर सिंह मलिक महामंत्री राजकुमार भगक्तानी, कानपुर दक्षिण व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल उत्तम महामंत्री मोनू पांडे, फीटा संगठन के उमंग अग्रवाल अभिनव तिवारी आदि गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *