शराब के नशे में हमला, महिला समेत तीन को पीटा

 

शिवराजपुर।थाना शिवराजपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने शराब के नशे में महिला समेत तीन लोगों पर लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। पीड़िता विमला गुप्ता के अनुसार आरोपी गोरेलाल सैनी ने दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

थाने में शिकायत के बाद युवक पर हमला, दो गंभीर घायल

 

शिवराजपुर।थाना शिवराजपुर में शिकायत करने के बाद घर लौट रहे युवक पर रास्ते में घात लगाकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। काकूपुर निहाल निवासी विभू वाजपेई को रिषभ गौतम व उसके साथियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। बीच-बचाव करने आए पुष्पेंद्र को भी पीटा गया और उसकी बाइक तोड़ दी गई। दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

17 वर्षीय किशोरी लापता, नानी ने थाने में लगाई गुहार

 

ककवन।थाना ककवन क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। दादी ने बताया कि उनकी नातिन दवा लेने के लिए बिल्हौर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

 

 

मेले में जाते समय दंपती पर हमला, बाइक तोड़ी

 

चौबेपुर।थाना चौबेपुर क्षेत्र के कजरिया गांव में मेले में जाते समय एक दंपती के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। उमाकांत ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ युवकों ने गाली-गलौज कर उन्हें व उनकी पत्नी को पीटा और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *